फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   vijyant battle tank will increase etawah safari attraction

इटावा सफारी की शोभा बढ़ाएंगे विजयंत युद्धक टैंक

Sun, 18 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 18 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
vijyant battle tank will increase etawah safari attraction
ट्रेलर पर रखे विजयंत बैटल टैंक। - फोटो : अमर उजाला
इटावा सफारी पार्क में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कई तैयारियां की जा रही हैें। इसी क्रम में रविवार सुबह आर्मी के दो विजयंत बैटल टैंक भी यहां पहुंचे। इन्हें सफारी के मुख्य द्वार के दायीं तरफ रखवाया जाएगा। इसके लिए प्लेटफार्म बनाने का काम पूरा हो चुका है। दो-तीन दिन में रेलवे इंजन भी आ जाएगा, जिसे मुख्य द्वार के बायीं ओर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क के मेन गेट को सजाने संवारने का काम जारी है। उम्मीद है कि सफारी के इस भव्य द्वार का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से करेंगे। इटावा सफारी पार्क के निदेशक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सफारी पार्क को सैलानियों के लिए तैयार किया जा रहा है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा सफारी पार्क में आर्मी के दो विजयंत बैटल टैंक पहुंचे। ये दोनों टैंक भारतीय सेना के गौरव हैं। जिन्हें नई दिल्ली से आवास विकास के जेई एके सिन्हा की देखरेख में दो अलग-अलग ट्रेलर से यहां लाया गया। सफारी प्रशासन के अनुसार दोनों बैटल टैंक वर्ष 1985 से भारतीय सेना में योगदान दे रहे थे। इन्हें इटावा सफारी पार्क के मुख्य द्वार के निकट दायीं ओर बने पार्किंग स्थल टू में स्थापित किया जाएगा। बैटल टैंकों का भार करीब 35 टन है।
विज्ञापन

सफारी पार्क के मुख्य द्वार के बायीं ओर गुजरात से आने वाला रेलवे इंजन भी स्थापित होगा। सफारी सूत्रों के अनुसार ये इंजन आगरा रेलवे स्टेशन पर आ चुका है। 20 या 21 दिसंबर तक ये इंजन इटावा पहुंच जाएगा। सफारी के निदेशक संजय श्रीवास्तव का कहना है कि इंजन रास्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed