{"_id":"644182e417a2cf6fbf08f3ef","slug":"vehicle-collided-with-constables-bike-death-etawha-news-c-12-1-190334-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सिपाही की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सिपाही की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Thu, 20 Apr 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले सिपाही की बाइक में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल सिपाही को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मैनपुरी के बासक गांव निवासी सिपाही सत्येंद्र कुमार (24) वर्तमान में कन्नौज के ठठिया थाने में तैनात था। वह किसी काम से अवकाश लेकर घर आया था। बुधवार रात वह ड्यूटी पर लौटने के लिए बाइक से घर से निकला था। रास्ते में ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात करीब 11 बजे किलोमीटर संख्या 129.700 नगला खांडे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट नहीं पहने होने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेसवे पुलिस व यूपीडा सुरक्षाकर्मियों ने घायल सिपाही को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि सिपाही सत्येंद्र कुमार अपने गांव से तैनात थाना ठठिया बाइक से जा रहे थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सैफई भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बुधवार को ही थी सत्येंद्र की शादी की दूसरी वर्षगांठ
सैफई। हादसे में जान गंवाने वाले सत्येंद्र 2018 बैच के सिपाही हैं। सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे पिता अनंतराम ने रोते-बिलखते बताया कि सत्येंद्र उनका छोटा बेटा था। वह शुरुआत से ही पढ़ने में अच्छा था। उसे पढ़ाने लिखाने के लिए उन्होंने अपनी करीब तीन बीघा खेत तक बेच दिए थे। दो साल पहले उसकी शादी कराई थी। बुधवार को उसकी शादी की दूसरी वर्षगांठ थी। उसका तीन महीने का बच्चा है। पिता ने बताया कि पुत्र सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रहा था। (संवाद)