फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vegetable yield increased due to clean environment

लॉकडाउन में साफ हुई हवा तो सब्जियां हो रहीं बिना दवा

Fri, 29 May 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Vegetable yield increased due to clean environment
लॉकडाउन होने से वातावरण साफ हो गया है। इससे सब्जियां बिना दवा और कीटनाशक के तैयार हो रही हैं। बिना कीटनाशक के सब्जियां पौष्टिक और चमकदार हो रही हैं। कीटनाशक का प्रयोग न करनेे से किसानों की आर्थिक रूप से बचत भी हुई है।
विज्ञापन

इकदिल कस्बा निवासी किसान मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि उन्होंने एक बीघा तोरई की बुआई की है। पिछले कई साल से गर्मी में तोरई की खेती
करते आ रहे हैं।
पिछला ऐसा कोई वर्ष नहीं हुआ जब फसल में कीट न लगता हो। कीट से बचाव के लिए कीटनाशक के साथ अन्य दवाओं का भी छिड़काव करना पड़ता था। 1000 से 12000 रुपये तक खर्च हो जाते थे।
विज्ञापन

इस बार केवल 250 रुपये की टॉनिक ही डाली है। बीच में तापमान बढ़ने पर सिंचाई जरूरी ज्यादा करनी पड़ी। फसल बहुत ही अच्छी और चमकदार हो रही है। उपज भी बढ़ी है। छोटी फूफई निवासी किसान श्याम सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले कई साल से सब्जी की खेती करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार एक बीघा में भिंडी की बुआई की है। हर साल जायद की फसल में कीटनाशक और दवा का छिड़काव करना पड़ता था।
लगभग 1500 रुपये का खर्च आता था, लेकिन इस बार दवा और कीटनाशक का छिड़काव नहीं करना पड़ा। ढाई सौ रुपये की एक टॉनिक जरूर डाली है। कीट भी नहीं लगे और उपज बहुत ही अच्छी और अधिक हो रही है।
किसान रामू सोनी ने बताया कि करीब दो बीघा में खीरा बोई की है। खीरा बिना दवा और कीटनाशक के न ही खरीफ में होता था और न ही जायद में लेकिन इस बार कीट बिल्कुल नहीं लगा।

खीरा में प्रति बीघा करीब 1200 रुपये की दवा और कीटनाशक का छिड़काव करना पड़ता था। इस बार 300 की टॉनिक ही डाली,
लॉकडाउन के कारण वातावरण साफ हुआ है इसमें कोई संदेह नहीं है। प्रदूषण कम होने से कीटों की संख्या भी घटी है, किंतु कीट न लगने का मुख्य कारण पिछले दिनों मौसम मेें नमी न होना रहा। नमी होने पर फसल में कीट अधिक लगते हैं। - अभिनंदन सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed