फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vegetable prices rise due to Sahalag

सहालग से सब्जियों की कीमतों में उछाल

Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise due to Sahalag
लवेदी। सहालग प्रारंभ होते ही सब्जियों के दाम भी उछाल मारने लगे हैं। अब आलू, टमाटर से लेकर हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लोगों की जेबों पर यह खर्च भारी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

नवंबर माह से सहालग की शुरुआत हो गई है। शादियों की धूम मचने लगी है। इसके चलते अब मेहमान नवाजी के लिए हरी सब्जियों की जरूरत पड़ रही है। अब सब्जी भी महंगी हो गई है।
विज्ञापन

आलू, टमाटर के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। नए आलू की आवक में बारिश होने के कारण देरी हुई है। अब पुराना आलू 20 रुपये किलो तो नया आलू 40 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखना सब्जी मंडी के थोक विक्रेता चंद्रशेखर कुशवाहा बताते हैं कि उत्तराखंड से नया आलू सबसे पहले आना शुरू होता है। इस बार बारिश होने के कारण आलू आना लेट हो गया है।
यहां भी बारिश से आलू की बुवाई लेट हुई है, जिससे बाहर से आने वाला आलू महंगा ही आ रहा, जबकि पुराने के दाम भी बढ़ गए हैं। सब्जी मंडी लखना के दुकानदार विनोद दोहरे कहते हैं कि सहालग शुरू हो गई है।

अभी फूल और पत्ता गोभी बाहर से आ रहा है। टमाटर भी बाहर से आ रहा है। मैथी की आवक लोकल शुरू हुई है। साथ ही बारातियों की सलाद के लिए मूली, खीरा, गाजर, नीबू, टमाटर, प्याज पर महंगाई का साया है।
सब्जियों के दाम प्रति किलो---
सब्जी वर्तमान एक सप्ताह पूर्व
प्याज 50 40
टमाटर 60 40
गोभी 60 70
भिंडी 40 30
बैगन 40 30
मूली 40 50
परमल 60 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed