फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vaishnavi won gold medal in Taekwondo

Etawah News: वैष्णवी ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi won gold medal in Taekwondo
इटावा। पंजाब के लुधियाना में आयोजित 69 वें नेशनल स्कूल गेम्स में इटावा की युवा खिलाड़ी वैष्णवी यादव ने ताइक्वांडो में अंडर-14 आयु वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। सीबीएसई राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वैष्णवी (13) ने यह उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को लुधियाना से मेडल जीतकर जीती वैष्णवी का जंक्शन पर ढोल नगाड़ों के साथ परिवार और साथियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो संघ के महासचिव हिमांशु यादव ने बताया कि वैष्णवी जिले की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता पांच से 12 जनवरी 2026 तक पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में हुई। इसमें देश भर से 38 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संघ की कोषाध्यक्ष नबीला ने जानकारी दी कि वैष्णवी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र, बिहार, केरल और असम के खिलाड़ियों को भी पछाड़ा था। कोच श्याम जी सक्सेना, माता हेमलता और पिता गिरवर सिंह, संघ के सह-सचिव हरिगोविंद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता ने वैष्णवी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed