फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   utpeedan ke virodh mein seedeeo se mile karmee

उत्पीड़न के विरोध में सीडीओ से मिले कर्मी

Thu, 11 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
utpeedan ke virodh mein seedeeo se mile karmee
इटावा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने उत्पीड़न के विरोध में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई। डीपीआरओ पर कर्मियों ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष शिवमंगल दास, कोषाध्यक्ष अजय राय और मंत्री महाराज सिंह बघेल ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर डीपीआरओ से मौखिक वार्ता की। नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया, परंतु दो महीने बीतने के बाद भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन

अभी भी सफाई कर्मियों को बिना नोटिस दिए निलंबित किया जा रहा है। मेडिकल की पत्रावलियां कार्यालय स्तर पर लंबित हैं। उन्हें स्वीकृत के लिए सीएमओ कार्यालय नहीं भेजा रहा जा रहा है। समस्याओं का समाधान न करके कर्मचारियों के मनमाने तरीके से स्थानांतरण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकारण कर्मचारियों का वेतन भी रोका जा रहा है। कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग की है। ज्ञापन में कर्मचारियों का वेतन माह के प्रथम सप्ताह में देने, रुका हुआ वेतन अतिशीघ्र दिलाने, सफाई कार्यों के लिए उपकरण दिलाने।

सभी कर्मचारियों की एनपीएस पास बुकें बनवाने, कर्मचारियों की ड्यूटी सिर्फ लिखित आदेश पर लगाने, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति ग्राम प्रधान से ही ली जाए, निलंबित कर्मचारी बहाल हों, महिला कर्मचारियों के बगैर सहमति के किए गए स्थानांतरण निरस्त हों आदि मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed