फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: On Diwali, Akhilesh Yadav said, SP workers fight for poor people and farmers

यूपी: दिवाली पर अखिलेश यादव बोले गरीबों, किसानों के लिए संघर्ष करें सपा कार्यकर्ता, चाचा से भी मिले

Thu, 04 Nov 2021 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Nov 2021 10:27 PM IST
सार

दिवाली मनाने सैफई पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा के लोग किसान और गरीबों के लिए लड़ें।

विज्ञापन
UP: On Diwali, Akhilesh Yadav said, SP workers fight for poor people and farmers
सैफई स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलते अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को भी सैफई स्थित अपने आवास पर सुबह प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। सैफई स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन


प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ बेहद मुखर अखिलेश यादव हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। आज भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गरीबों एवं किसानों के बीच जाएं और उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि भाजपा में गरीबों किसानों बेरोजगारों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


 

यादव ने करीब दो घंटे तक बारी-बारी से पार्टीजनों से मिलकर उनका हालचाल लिया। इसके बाद वे इटावा शहर निकल गए। नेताजी मुलायम सिंह यादव के सिविल लाइन स्थित आवास पर गए। यहां से वे अपने चाचा राजपाल सिंह यादव से मिले। चाचा राजपाल पिछले दिनों से बीमार हैं। 

चचेरे भाई और जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव से उनका हालचाल लिया। इसके बाद दीपावली पर चाचा का आशीर्वाद लिया। इटावा आवास पर कुछ देर रुकने के बाद फिर वापस सैफई चले गए। यादव मंगलवार की शाम लखनऊ से चल कर सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने घर पर आए लोगों को दीपावली पर बधाई देकर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, मैनपुरी विधायक राजू यादव, शिवराम सिंह यादव, जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, कौशलेंद्र यादव ठेकेदार, सुखबीर सिंह यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव, संजू यादव आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed