{"_id":"6005c36b2e5b0a45f41bcc6b","slug":"up-four-year-old-girl-misdeed-in-etawah-after-going-to-grandmother-s-farm-the-girl-was-going-backwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, दादी के खेत जाने के बाद जा रही थी पीछे-पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इटावा में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, दादी के खेत जाने के बाद जा रही थी पीछे-पीछे
Mon, 18 Jan 2021 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
इटावा के उदी में सोमवार शाम टॉफी दिलाने के बहाने चार वर्षीय बच्ची को सरसों के खेत में ले जाकर किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची गंभीर हालत में रोते हुए किसी तरह घर पहुंची। बच्ची की हालत देख परिजन उसे लेकर बढ़पुरा थाने पहुंचे और तहरीर दी।
पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज की और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बढ़पुरा थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार दोपहर चार साल की बच्ची को 16 साल के नाबालिग ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की दादी दोपहर में खेत जा रही थी। दादी के जाने के बाद बच्ची भी उनके पीछे-पीछे खेतों की तरफ जाने लगी।
नाबालिग ने बच्ची को घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित रास्ते में रोक लिया और टॉफी का लालच देकर बच्ची को उठाकर सरसों के खेत में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर किशोर मौके से भाग निकला। बच्ची के पिता ने बताया कि करीब तीन बजे गंभीर हालत में रोते हुए बेटी घर पहुंची।
विज्ञापन
वह बच्ची को लेकर बढ़पुरा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। तभी एक ग्रामीण ने आरोपी नाबालिग को गांव से भागते हुए देख लिया। बच्ची के पिता ने नाबालिग के खिलाफ थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। बढ़पुरा थानाध्यक्ष जीवा राम यादव ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है।