फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP Election 2022: After five years, Akhilesh and Shivpal united, celebrating in Saifai

यूपी इलेक्शन 2022: पांच साल बाद एक हुए अखिलेश और शिवपाल तो सैफई में मना जश्न, सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल

Fri, 17 Dec 2021 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Dec 2021 12:47 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार शाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के घर पहुंचे। दोनों में करीब 30 मिनट बातचीत हुई। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लिखा कि गठबंधन पर बातचीत हुई। हालांकि प्रसपा अध्यक्ष विलय के मुद्दे पर भी राजी हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2022: After five years, Akhilesh and Shivpal united, celebrating in Saifai
शिवपाल व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा के सैफई में पांच साल के लंबे अंतराल के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई में समाजवादी परिवार के एक होने का जश्न मनाया गया। लखनऊ में चाचा शिवपाल की भतीजे अखिलेश की मुलाकात और गठबंधन की सूचना आते ही सैफई में दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


इसमें हर एक व्यक्ति ने किसी न किसी रूप में अपनी सहभागिता की। सैफई में सपा और  प्रसपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर घंटाघर पर एकत्रित होकर जश्न मनाया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को शाम लगभग 3:30 बजे अचानक अपने चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन


चाचा और भतीजे की इस मुलाकात की जानकारी सियासी गलियारे में आते ही यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कुछ देर बाद अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी। जानकारी मिलने पर सपा व प्रसपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक अध्यक्ष संतोष शाक्य के नेतृत्व में सैकड़ों नेताओं ने आतिशबाजी चलाकर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई गई। सैफई में देर रात तक चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगते रहे। इस दौरान सैफई गांव के प्रधान रामफल वाल्मीकि, प्रधान बघुइया राकेश यादव, प्रधान रामबाबू यादव, यदुवीर सिंह, विजय यादव, दिनेश मास्टर, चौधरी सुरेंद्र सिंह व अमरेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed