फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: CM Yogi reached Etawah, inaugurated the Central Jail

इटावा: मुख्यमंत्री योगी बोले- 'कब्रिस्तान' नहीं भाजपा विकास और जनता की सुविधा के लिए खर्च कर रही पैसा

Sat, 06 Nov 2021 03:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Nov 2021 03:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब सकारात्मक दिशा में सोचते हैं तो विकास होता है। जब व्यक्ति नकारात्मक दिशा में सोचता है तो राजनीति का अपराधीकरण करता है।

विज्ञापन
UP: CM Yogi reached Etawah, inaugurated the Central Jail
सीएम याेगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सेंट्रल जेल का उद्घाटन करने शनिवार को आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने के दौरान पूरे जोश में दिखे। जहां उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जमकर कोसा, वहीं कांग्रेस और बसपा को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन


उन्होंने कोरोना काल में सपा अध्यक्ष के घर से बाहर न निकलने पर जमकर खरीखोटी सुनाई। नुमाइश मैदान में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ के समय भी हम लोग आए थे। सांसद रामशंकर कठेरिया बोल रहे थे कि पचनद की परियोजना बहुत पुरानी योजना है।
विज्ञापन


यह योजना कभी साकार नहीं हो पाई। हमने इस योजना पर काम किया है। सांसद और विधायकों ने जो भी प्रस्ताव दिए हैं, उन पर काम कराया जाएगा। विकास का पैसा सही तरीके से खर्च हो रहा है। पूर्व की सरकारों पर निशाना कसते हुए कहा कि हमारे यहां पर कुंडली धाम हुआ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के लिए आया पैसा कहां चला जाता था किसी को नहीं पता। पहले की सरकार पशुओं के विकास के लिए नहीं, बल्कि कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल पर पैसा खर्च करती थी। आज पैसा विकास के लिए खर्च हो रहा है, जनता की सुविधा के लिए खर्च हो रहा है।

पेट्रोल के दाम पर 12 रुपये की कटौती भी दीपावली की रात से की गई है। उन्होंने कहा कि जब सकारात्मक दिशा में सोचते हैं तो विकास होता है। जब व्यक्ति नकारात्मक दिशा में सोचता है तो राजनीति का अपराधीकरण करता है।

दोस्तों को अपना हीरो बनाने का प्रयास करता है। अपराधियों के संरक्षण बर्ताव के खिलाफ हमें कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। पिछले पांच वर्षों के दौरान योजनाओं का लाभ किस तरीके से अपने परिवार और खानदान वालों को दिया गया यह सबने देखा होगा।

हमने इटावा में प्रधानमंत्री आवास योजना में 12,500 से अधिक परिवारों को एक-एक आवास और शहरी क्षेत्र में लगभग 5000 परिवारों को एक-एक आवास उपलब्ध करवाया। स्वच्छ भारत मिशन में 1,56,000 से अधिक लोगों के लिए व्यक्तिगत शौचालय, 403 सामुदायिक शौचालय का निर्माण इटावा जनपद में हुआ है। आपके जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में एक लाख  लाभार्थियों को रसोई गैस के कनेक्शन बांटे गए।

56 हजार से ज्यादा परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद जिन गांवों में कभी विद्युतीकरण नहीं हुआ था, वहां बिजली पहुंचाकर 56 हजार से अधिक परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण मोचन कार्यक्रम में भी लगभग 42,300 सैनिक किसानों का ऋण माफी का कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी चार सौ किसानों को अब तक वितरित की जा चुकी है। आप देख रहे होंगे एक एक योजना का लाभ गांव के किसान को नौजवान को महिलाओं को समाज के प्रत्येक तबके को ध्यान में रखकर के यहां पर लोगों के बीच तक पहुंचाई जा रही है। इसका लाभ पहले भी मिल सकता था, लेकिन पहले विकास की सोच नहीं थी।

पहले केवल एक परिवार को मिलता था लाभ
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले केवल एक परिवार की सूची पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीप राजपूत, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी जय प्रकाश सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक अशोक दुबे को किया याद 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व विधायक अशोक दुबे को याद करना नहीं भूले। अशोक दुबे जिले में भाजपा की पहचान रहे। करोना काल में ही उनकी दुखद मृत्यु हुई थी। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

पीएम के लाइव कार्यक्रम में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने हजारी मंदिर पर पहुंचकर माथा टेक कर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लाइव देखा। शासन के निर्देशों के बाद भी प्रशासन ने कोई प्रचार प्रसार नहीं किया। प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के लिए हजारी महादेव मंदिर के परिसर में एलसीडी और कुर्सियों की व्यवस्था की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता कार्यक्रम में नहीं पहुंची और कुर्सियां खाली पड़ी रही। संयोजक भाजपा नेता प्रशांत तिवारी ने बताया कि एसडीएम ताखा ने कार्यक्रम की सूचना देर से दी, जिससे पीएम के बाबा केदारनाथ धाम से लाइव प्रसारण का प्रचार प्रसार नहीं हो सका। रुद्राभिषेक हवन पूजन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत के अलावा भाजपा नेता मुकेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह, सुदेश शर्मा आदि समेत तहसीलदार ताखा जगदीश सिंह, एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed