{"_id":"613c794ee136343872305186","slug":"up-car-stuck-due-to-water-filling-in-etawah-mainpuri-underpass-requested-from-cm-to-dm-by-tweeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा-मैनपुरी अंडरपास में पानी भरने से फंसी कार, ट्वीट कर सीएम से लेकर डीएम तक लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इटावा-मैनपुरी अंडरपास में पानी भरने से फंसी कार, ट्वीट कर सीएम से लेकर डीएम तक लगाई गुहार
Sat, 11 Sep 2021 03:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Sep 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
इटावा मैनपुरी अंंडरपास में पानी भरने से फंसी कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा में मैनपुर अंडरपास पर आए दिन बारिश होने के बाद पानी भर जाता है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। सुबह से हो रही बारिश के चलते अंडरपास में पानी भर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक एसयूवी कार पानी में डूबने लगी।
विज्ञापन
कार में एक मासूम बच्ची के साथ उसका पिता मौजूद था। कार फंसने के बाद एक युवक ने ट्वीट कर इटावा डीएम, यूपी पुलिस, सीएम योगी और इटावा पुलिस से सहायता मांगी। इटावा पुलिस ने भी फौरन मौके पर पहुंचकर पहले मासूम बच्ची और उसके पिता को सुरक्षित निकाला फिर जेसीबी की मदद से कार को भी खींच लिया।
यह कोई पहली बार नहीं है जब अंडरपास में पानी भरने की वजह से कोई वाहन फंस गया है। कुछ दिन पहले एक गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस भी इसी अंडरपास में फंस गई थी। इसके बाद भी अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
Etawah जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि जल्द से जल्द मैनपुरी अंडर पास मैं जो गाड़ी फसी है उसे निकाले जिसमे बच्चे व महिलाये भी है!@DmEtawah@dgpup@Uppolice@myogiadityanath@myogiofficepic.twitter.com/NCNdplH2Dg
— राम पाल गुरु जी (@rampal09758269) September 11, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
कार में एक मासूम बच्ची के साथ उसका पिता मौजूद था। कार फंसने के बाद एक युवक ने ट्वीट कर इटावा डीएम, यूपी पुलिस, सीएम योगी और इटावा पुलिस से सहायता मांगी। इटावा पुलिस ने भी फौरन मौके पर पहुंचकर पहले मासूम बच्ची और उसके पिता को सुरक्षित निकाला फिर जेसीबी की मदद से कार को भी खींच लिया।
रेलवे अंडरपास के नीचे से स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार महिला एवं बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया है तथा स्कॉर्पियो गाड़ी को अन्य वाहन की मदद से निकाला जा रहा है
— ETAWAH POLICE (@etawahpolice) September 11, 2021