{"_id":"625b0e0d8284e10dfa146fcf","slug":"up-board-answer-sheets-will-be-evaluated-at-four-centers-etawah-news-knp6915974108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों पर होगा यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों पर होगा यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय पर चार विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया जा रहा है। दों केंद्रों पर हाईस्कूल और दो पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज तथा एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन चार स्कूलों में बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी। जिससे मूल्यांकन के लिए आने वाली परीक्षकों को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन केंद्रों पर सभी इंतजाम किए जाएंगे। 23 अप्रैल से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होने की संभावना है। इसके लिए सभी तैयारियां मूल्यांकन से पहले ही पूरी कर ली जाएंगी।
चारों मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों ली निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। सभी केंद्रों पर उन सभी कक्षों में कैमरों की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं जहां मूल्यांकन कार्य होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की तैनाती की व्यवस्था आनलाइन ही होगी। परीक्षकों की ड्यूटी आनलाइन ही लगाई जाएगी।