फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unmetered return team

बिना मीटर लगाए लौटी टीम

Tue, 28 Mar 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा Updated Tue, 28 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Unmetered return team
शाहग्रान मोहल्ले में विद्युत विभाग की टीम से बातचीत करते बुनकर समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार को बुनकरों के घर मीटर लगाने पहुंची विद्युत टीम एक बार फिर से बिना मीटर लगाए क्षेत्र से लौट आई। टीम के मोहल्ले में पहुंचते ही यहां जुटी भीड़ ने यह कहकर मीटर लगवाने से मना कर दिया कि वह पहले क्षेत्र की विधायक से बात करेंगे और इसके बाद ही मीटर लगवाने पर फैसला करेंगे। कम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे विद्युत अधिकारियों ने भीड़ को पांच दिन का समय दिया।
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने शहर के मोहल्ला शाहग्रान व बाह अड्डा पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद बुनकरों के घर 28 मार्च से मीटर लगाने की घोषणा की थी। जिसके लिए मंगलवार को विद्युत विभाग के एसडीओ राहुल यादव व जेई सुनील कुमार दो पुलिसकर्मी व अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ बुनकरों के घर मीटर लगाने पहुंचे। जैसे ही विभागीय टीम बाह अड्डा पहुंची, क्षेत्र के लोगों ने टीम को घेर लिया। जुटे लोगों ने एसडीओ से कहा कि उन्हें क्षेत्र की विधायक से उक्त मामले में कुछ आश्वासन मिले थे।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने कहा था कि बुनकरों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर वह सब जल्द ही विधायक के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद भी घरों पर मीटर लगवाएंगे। मौके पर जुटी भीड़ के आगे विभागीय टीम असहाय सी दिखाई दी और न चाहते हुए भी पांच दिन का समय देकर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीओ राहुल यादव ने कहा कि क्षेत्रवासियों के प्रार्थनापत्र पर उन्हें पांच दिन का समय दिया गया है। इसके बाद फिर से टीम क्षेत्र में पहुंचेगी और मीटर लगाने का कार्य पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे घर भी हैं जो बुनकरों के नहीं हैं, लेकिन इन घरों में भी अभी तक विद्युत मीटर नहीं लगे हैं। ऐसे में क्षेत्र में मीटर लगाए जाने के फार्मों का वितरण भी उन्होंने कराया है और ऐसे लोगों से पांच दिन में मीटर लगवाने की प्रक्रिया को पूर्ण कराने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद विभाग किसी प्रकार की सुनवाई नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed