{"_id":"622cf4817feaac69724377c7","slug":"uncontrollable-car-overturned-in-khanti-four-injured-etawah-news-knp685329861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर खंती में पलटी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर खंती में पलटी कार, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। लखना-चकरनगर मार्ग पर ग्राम सब्दलपुरा के पास एक कार बेकाबू होकर सड़ किनारे खंती में पलट गई। कार सवार सराफा व्यवसायी सहित चार लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
लखना कस्बे के पुरावली दरवाजा मोहाल निवासी कल्लू सोनी की सहसों थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा चौराहे पर आभूषणों की दुकान है। शनिवार सुबह वह इटावा निवासी अपने रिश्तेदार अभिषेक की कार से एक अन्य सराफा व्यवसायी मोहित व एक अन्य दोस्त के साथ अपनी दुकान की ओर जा रहे थे।
ग्राम सब्दलपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसके बाद वह खंती में चली गई। आसपास दुकानों पर खड़े लोग भागकर मौके पर पहुंचे। कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। कार सवार चारों लोग इस दुर्घटना मे घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही लवेदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायलों को उपचार के लिए भेजा।