फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncontrollable car entered the truck , driver killed

बेकाबू कार ट्रक में घुसी ,कार चालक की मौत

Tue, 31 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 31 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car entered the truck , driver killed
चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री के पास ट्रक में पीछे से घुसी कार। - फोटो : अमी उजाला
चौबिया थाना के अंतर्गत फर्रुखाबाद रोड पर कर्री के पास तेजी से जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक  की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए मिनी पीजीआई सैफई भिजवाया। मृतक इकदिल कस्बे के पत्रकार का भाई था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



इकदिल कस्बा के पत्रकार सुशील सम्राट का छोटा भाई 30 वर्षीय सुनील कुमार तिवारी पुत्र राम औतार तिवारी दिल्ली में ड्राइवरी करता था। वह करतार नगर में रहने वाले अशोक कुमार पुत्र राम चंद्र दुबे की कार चलाता था। रविवार शाम को वह अशोक कुमार, उनकी पत्नी लक्ष्मी दुबे, बहन अलका शुक्ला, उनकी मां गीता देवी व चार वर्षीय पुत्र शिवांक को छोड़ने के लिए उनके पैतृक गांव अजीजपुर, थाना किशनी मैनपुरी के लिए निकला था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह चार बजे जैसे ही उनकी कार चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कर्री के पास पहुंची, तभी कार असंतुलित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में चालक सुनील कुमार तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अशोक कुमार दुबे, लक्ष्मी दुबे अलका शुक्ला, गीता दुबे व शिवांक  गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। हादसे के बाद कार की खिड़कियां लॉक हो गई। लोगों ने खिड़की तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई भिजवाया। साथ ही मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर तमाम लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य व भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा मृतक के परिजनों को सांत्वना दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed