{"_id":"63922b32288b4d61b0611b6a","slug":"uncle-fills-daughter-in-law-s-bag-with-victory-etawah-news-knp7324754124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इटावाः चाचा ने बहू की झोली जीत से भर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इटावाः चाचा ने बहू की झोली जीत से भर दी
विज्ञापन
निवाड़ीकला (इटावा)। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की मतगणना पर पूरे जनपद के लोगों की नजरें रहीं। एक ओर जहां लोग दिन भर टीवी और सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई दिए। वहीं, दूसरी ओर जगह-जगह चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा।
किसी ने इस जीत को शिवपाल और अखिलेश के एक साथ आने से जोड़ा तो किसी ने इस जीत को मुलायम सिंह को जनता की सच्ची श्रद्धांजलि बताया। ट्विटर पर अभि त्रिपाठी नामक यूजर ने लिखा, जिंदा रहेंगे तेरे खयालात मुलायम, अखिलेश नामक युवक ने लिखा मैनपुरी में चाचा ने बहू की झोली जीत से भर दी।
नीतेश यादव ने चुटकी लेते हुए लिखा कि चले थे नेताजी को हराने, खुद अपना बूथ नहीं जीत सके। फेसबुक पर अंकित नामक युवक ने चुटकी लेते हुए लिखा कि जसवंतनगर से जितने भाजपा के एजेंट बने हैं, उनकी सब की लिस्ट मांगी है। फेसबुक पर नवीन लिखते हैं कि चाचा ने भाजपा को झूला झुला दिया।