फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unable to find an ambulance, the police officer rushed the injured to the hospital, but his life was lost.

Etawah News: एंबुलेंस न मिलने पर दरोगा ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, नहीं बची जान

Wed, 11 Mar 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Unable to find an ambulance, the police officer rushed the injured to the hospital, but his life was lost.
बकेवर। एंबुलेंस आने में देरी होने से सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस अपनी कार से 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन युवक ने वहां दम तोड़ दिया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गहरी चोट आई थी।
विज्ञापन




जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन की मढ़ैया निवासी दीपक शाक्य बाइक पर सवार होकर औरैया की ओर अपने घर जा रहा था। बाइक जैसे ही बकेवर थाना क्षेत्र के कानपुर आगरा नेशनल हाईवे बिजौली ओवरब्रिज के पास पहुंची। उसी समय उल्टी दिशा से आ रहे एक बाइक सवार विमल कुमार निवासी ग्राम नगला गिरेंद्र थाना लवेदी बकेवर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

बिजौली चौकी इंचार्ज शोभित प्रजापति व लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल थाना से कार से मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों में 108 एंबुलेंस को कॉल किया था लेकिन वह 10 मिनट तक नहीं पहुंची। गंभीर रूप से घायल विमल को लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल कार से लादकर 50 शैया अस्पताल बकेवर लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी के नेतृत्व में ईएमओ डॉ रवींद्र साहू व डॉ पुष्पेंद्र ने घायल युवक का चेकअप किया, तब तक घायल युवक विमल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एंबुलेंस से दूसरे घायल युवक दीपक शाक्य को लेकर पुलिस 50 शैया अस्पताल पहुंची। दीपक की हालत नाजुक होने के कारण उसके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विमल हेलमेट नहीं लगाए था। उसके चार भाई चार बहन है। वह दूसरे नंबर का था। पिता मोहर सिंह किसान है। विमल के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed