{"_id":"6064b4db8ebc3e590c0a1cf9","slug":"two-young-men-of-ekkadil-died-due-to-drinking-alcohol-etawha-news-knp6207989120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में शराब पीकर मरे इकदिल क्षेत्र के दो युवक 20-23-29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में शराब पीकर मरे इकदिल क्षेत्र के दो युवक 20-23-29
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भिंड में होली की परेवा के दिन जहरीली शराब पीने से इटावा के इकदिल क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को दोनों युवकों के शव उनके घर पहुंचे, तो कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मार कर रो पड़े। रिश्तेदारों व परिचितों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। दोपहर बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इकदिल क्षेत्र के कलियानपुरा गांव निवासी रिंकू राजपूत (24) इटावा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा नगला निवासी ममेेरे भाई संजू (18) के साथ भिंड के एक होटल में वेटर का काम करता था। रिंकू ने पिता राकेश ने बताया कि सोमवार को रिंकू ने संजू के साथ भिंड में ही शराब पी। हालत बिगड़ने पर दोनों को भिंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां मंगलवार को दोनों की मौत हो गई। बुधवार को रिंकू के बाबा बीरवल सिंह उसका शव लेकर भिंड से इटावा पहुंचे। जबकि, संजू का शव उसके परिजन अपने घर लेकर चले गए। रिश्तेदारों ने दोनों के दुखी परिजनों को ढांढस बंधाकर शांत कराया। दोपहर बाद दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।