{"_id":"6413662ba6a304dad8054eb4","slug":"two-women-accused-of-theft-in-temple-arrested-etawha-news-c-12-1-127123-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मंदिर में चोरी की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मंदिर में चोरी की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मंदिर में चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा। इनमें से एक महिला को भेजा जेल भेजा गया है और दूसरी से पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई महिला के पास से सोने की चेन भी बरामद हुई है।
शीतला अष्टमी पर कालीबाह मंदिर में पूजन करने पहुंचीं तीन महिला श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी हो गए थे। एक महिला ने चेन व दो मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने धूमनपुरा से दोनों आरोपी महिलाओं को पकड़ा। इसमें एक महिला के पास से चोरी की चेन बरामद हुई।
एक महिला को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाएं आगरा जिले के शाहगंज थानाक्षेत्र की हैं। जो इटावा में चोरी के इरादे से आई थीं। तीन महिलाओं की चेन और मंगल सूत्र चोरी किए थे। एक चेन बरामद की जा चुकी है। वहीं अन्य सामान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में पूजा के दौरान आभूषण चोरी की सूचना पर महिलाओं को हिरासत में लिया गया। इनमें से एक महिला बिंदिया पत्नी विश्वनाथ निवासी ग्राम शाहगंज थाना शाहगंज आगरा से चेन बरामद कर ली गई।