फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two teenagers drowned in the canal while taking a bath during the immersion of Jaware

जवारे विसर्जन के दौरान नहाते समय दो किशोर नहर में डूबे

Fri, 17 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned in the canal while taking a bath during the immersion of Jaware
जसवंतनगर (इटावा)। भागवत कथा के समापन के बाद जवारे विसर्जन करने गए दो किशोर नहाने समय नहर में डूब गए। लोगों ने एक किशोर को बचा लिया लेकिन दूसरे किशोर की डूबने से मौत हो गई। गोताखोर सवा घंटे में नहर में शव ढूंढ पाए।
विज्ञापन

गांव धनुआ व खेडा बुजुर्ग के बीच बजरंग बली के मंदिर पर दशहरे के दिन भागवत कथा शुरू हुई थी। बुुधवार को कथा का समापन हुआ। दो ट्रैक्टरों पर गांव के लोग जवारे विसर्जित करने राजपुर नहर पुल के पास गए थे। ग्रामीणों के साथ रजत कुमार (14) पुत्र हरिशंकर राजपूत और आनंद (14) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी खेड़ा बुजुर्ग भी थे। जवारे विसर्जन के दौरान दोनों किशोर अन्य लोगों के साथ नहर में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। पास नहा रहे लोगों ने आनंद को बचा लिया, लेकिन रजत डूब गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के अलावा पुलिस भी पहुंच गई। रजत का शव पुल से पचास मीटर दूरी पर मिला। वह धनुआ इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। रजत का पिता पत्नी लता की हत्या के मामले में दो साल से जेल में बंद है। बड़ा भाई आशू 13 वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed