फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two soldiers, including doctors found 16 corona infected

दो सिपाही, डॉक्टर समेत 16 लोग मिले संक्रमित

Wed, 08 Jul 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two soldiers, including doctors found 16 corona infected
फोटो संख्या 22 भरथना तहसील परिसर में सेनेटाइज का छिड़काव करतेकर्मी - फोटो : ETAWHA
भरथना तहसील परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव करते कर्मी। जिले में बुधवार को दो सिपाही और एक डॉक्टर सहित 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 348 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

इसमें 17 लोग जान गवां चुके हैं, जबकि सक्रिय केस 90 हैं। वहीं 241 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
बुधवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में एक महिला समेत दो पुलिस कर्मी हैं। इनमें 21 वर्षीय महिला सिपाही कोतवाली जसवंतनगर में तथा दूसरा 24 वर्षीय सिपाही कोतवाली भरथना में तैनात हैं।
विज्ञापन

भरथना के सीएचसी अधीक्षक डॉ. यतीन्द्र दीक्षित ने बताया कि सिपाही एटा जिले का रहने वाला है। कृष्णानगर में किराये के मकान में रहता है एक दिन पहले ही लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा पॉजिटिव तहसील में कार्यरत 55 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। तहसील को सैनिटाइज कराया गया।
वहीं जसवंतनगर में एक निजी अस्पताल का 33 वर्षीय डॉक्टर अपने 23 वर्षीय कंपाउडर समेत पॉजिटिव मिला।
जसवंतनगर के फक्कड़पुरा में दो बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के अनुसार 10 साल का बालक और 17 साल का युवक उस सिपाही के संपर्क में रहे थे जो कुछ दिन पूर्व पॉजिटिव मिला था।
जसवंतनगर में ही दो लोग लुधपुरा में पॉजिटिव मिले हैं जहां कुछ दिन पूर्व एक पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इनमें एक 46 और दूसरा 50 साल का है। ये दोनों लोग संक्रमित के संपर्क वाले हैं।
इसी प्रकार सैफई क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला के अलावा 13 और 11 साल की किशोरियां हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव यादव ने बताया कि ये तीनों उस महिला के परिवार की हैं जो कुछ दिन पूर्व पॉजिटिव मिली थी।
इसी प्रकार सैफई क्षेत्र के ग्राम छिमारा में पॉजिटिव मिला 20 वर्षीय युवक भी पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति के संपर्क में रहा है।
बसरेहर में पॉजिटिव मिली आठ साल की बालिका के बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि यह बालिका उस हॉटस्पॉट क्षेत्र की है जहां अभी तक 4 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।

बालिका उन्हीं के संपर्क में रही थी, जबकि दो लोग शहरी क्षेत्र से हैं। इनमें कटरा फतेह महमूद खां निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बताया 2 जुलाई को बुखार आने के बाद जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी जो पॉजिटिव आई है। कोतवाली क्षेत्र के धूमनपुरा में रहने वाला 16 साल का किशोर भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed