फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two smugglers arrested with turtle shells

Etawah News: कछुओं की झिल्ली के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with turtle shells
इटावा। वन विभाग और यूपी एसटीएफ की टीम ने प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की कैलिपी (झिल्ली) की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों से 36 किलो झिल्ली बरामद की गई है।
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से वन विभाग और यूपी एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि मध्यप्रदेश के साथ-साथ मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा आदि जिलों से प्रतिबंधित, संरक्षित प्रजाति के कछुओं को इटावा में एकत्रित कर उनकी कैलिपी निकालकर पश्चिम बंगाल में सप्लाई करने के काम में लगे हैं। इस पर डीएफओ अतुल कांत शुक्ला के निर्देशन में वन विभाग व एसटीएफ ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंगलवार को इटावा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेन में पार्सल बुक करके प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की कैलिपी को पार्सल कराने आए एक महिला समेत दो तस्करों को दोनों टीमों ने पकड़़ लिया। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने अपना नाम जगदीश निवासी कोकापुरा और राजेंद्रीय देवी निवासी कोकपुरा इटावा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान बताया कि वह मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा से प्रतिबंधित कछुओं को एकत्रित करके उनकी कैलिपी निकालकर पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचते हैं। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी इटावा रेंज वन प्रभाग इटावा के सुपुर्द किया गया। अभियुक्तों के पास से 36 किग्रा कछुओं की कैलिपी बरामद की गई है। टीम में उप प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण यादव, प्रबल प्रताप सिंह, शिव प्रसाद, ताबिश अहमद, स्कांन के महासचिव राजीव चौहान, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे संजीव चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed