फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two people molested a teenager, video went viral

Etawah News: किशोर से दो लोगों ने किया कुकर्म, वीडियो वायरल किया

Thu, 25 Jan 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two people molested a teenager, video went viral
सैफई। दो लोगों ने ट्यूबवेल के कमरे और झाड़ियों में ले जाकर किशोर से कुकर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। किशोर का आरोप है कि आरोपी शिकायत करने पर तमंचा दिखाकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देते रहे। दो माह बाद घटना की जानकारी होने पर किशोर के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर के पिता ने सैफई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि गांव मटियार निवासी वीरेंद्र (50) व अनिल कुमार (25) निवासी नगला बनी दो माह पहले बेटे को अपने साथ ट्यूबवेल पर ले गए थे। वहां के एक कमरे में कुकर्म करके अश्लील वीडियो बना लिया। धमकियां देकर आरोपियों ने दो माह में कई बार उसके साथ गंदा काम किया। डर की वजह से किशोर ने स्कूल भी जाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

किशोर ने बताया कि 18 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे वह गांव में खेलने के लिए निकला था। तभी आरोपियों ने नहर की झाड़ियों में ले जाकर तमंचा लगाकर कुकर्म किया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed