फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two killed in bike-van collision

बाइक-वैन की भिड़ंत में दो की मौत

Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two killed in bike-van collision
चकरनगर (इटावा)। डिभोली यमुना पुल पर शुक्रवार की सुबह वैन व बाइक की भिड़त में बाइक पर सवार पर दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे में वैन चालक व एक सवारी भी घायल हुई है।
विज्ञापन

एक ही हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के दौरान पुल पर जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारु करा सकी।
विज्ञापन

नगला जोर गांव निवासी संतोष राठौर का बेटा अभिषेक (18) दोस्त विवेक कुमार, अनिकेत यादव (18) और आनंद के साथ बाइक से लखना बाजार जा रहे थे। यमुना पुल पर लखना की ओर से आ रही वैन से अभिषेक की बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त करते हुए घुस गई। हादसे के दौरान वैन का ड्राइविंग सीट की तरफ की खिड़की लॉक हो गई।
इससे वैन पर बैठे बकेवर क्षेत्र के पुरावली दरवाजा लखना निवासी हरिओम व चालक कालका मोहल्ला लखना निवासी शिवा दिवाकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर भीड़ वहां जुट गई।
थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने अभिषेक को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिकेत यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई।
अनिकेत के पिता अनिल यादव गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। दोपहर बाद डॉक्टरों ने छोटे लाल दोहरे के बेटे विवेक को सैफई मेडिकल विवि रेफर कर दिया। वहां से परिजन आगरा ले गए। अन्य घायलों की भी हालत नाजुक बताई गई है।
हादसे के बाद पुल के दोनों तरफ जाम लग गया। एसडीएम चकरनगर देवेंद्र कुमार पांडे, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह व थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सहसों, लवेदी भरेह, बिठौली एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वैन व बाइक को थाने भिजवाया।
एक बाइक पर सवार थे चार दोस्त
इटावा। यातायात माह चल रहा है। पुलिस भी प्रतिदिन वाहन चेकिंग करती हैं। इसके बाद भी न तो हादसे रुक रहे हैं और न ही लोग ट्रैफिक नियमों का पालन ही कर रहे हैं।
एक बाइक पर अभिषेक, अनिकेत, विवेक और आनंद बैठकर लखना बाजार जा रहे थे। अभिषेक बाइक चला रहा था। बाकी दोस्त बाइक की सीट पर पीछे बैठे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
हेलमेट न पहने होने से चारों के सिर व शरीर पर गंभीर चोट आईं। हादसे में सिर पर चोट लगने से अभिषेक व अनिकेत की मौत हो गई। बाकी दो भी सिर पर चोट लगने से जिंदगी व मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं।
गांव में मचा कोहराम, पसरा सन्नाटा
चकरनगर। नगला जोर गांव के दो युवकों की मौत और दो के घायल होने की सूचना पर कोहराम मच गया। गांव में एक युवक के लगुनोत्सव कार्यक्रम में सन्नाटा छा गया। हादसे में ग्राम प्रधान का छोटा भाई भी घायल हुआ है।
रिश्तेदारों व गांव के लोग दुखी परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे। हादसे के शिकार युवकों के परिजन बिलख पड़े। देर रात कर मृतकों व घायलों के घरों में सांत्वना देने आने वालों का सिलसिला चलता रहा।
रिश्तेदार की बाइक ले गया था अभिषेक
अभिषेक को रेसर बाइक चलाने का शौक था। जब भी उसके घर कोई रिश्तेदार रेसर बाइक लेकर आता था, वह किसी न किसी बहाने से बाइक लेकर दोस्तों के साथ घूमने के लिए चला जाता था।
शुक्रवार को सुबह अभिषेक के घर एक रिश्तेदार बाइक लेकर पहुंचे। उसने गृहस्थी सामान लखना बाजार से लेकर आने की बात कही और बाइक लेकर दोस्तों के साथ चल गया। कुछ देर बाद वह यमुना नदी पुल पर बाइक हादसे का शिकार हो गई।
अनिकेत के पिता की हालत बिगड़ी
जिला अस्पताल में अनिकेत की मौत की खबर मिलते ही पिता सुरेश यादव की हालत बिगड़ गई। यह देख परिवार के अन्य लोगों भी घबरा गए। ग्रामीणों ने सुरेश को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

मां और बहनें हुई अचेत
अभिषेक व अनिकेत के शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम घर पहुंचे, तो कोहराम मच गया। अनिकेत व अभिषेक की मां-बहनें शवों से लिपट गईं और रोते-रोते अचेत हो गईं।
उनकी हालत देख कर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आई। दोनों दोस्तों की शव यात्रा भी लगभग एक ही समय पर निकली, तो लोगों ने आंखें छलक आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed