फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two killed by Corona, 12 new infected found

11 नए पॉजिटिव केस मिले, 2 संक्रमितों की मौत

Wed, 24 Jun 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 12 new infected found
कोरोना से युवक और वृद्ध की मौत की पुष्टि के साथ बुधवार को 12 नए मामले सामने आए हैं। युवक और वृद्ध को सोमवार को सैफई विवि में भर्ती कराया गया था, मंगलवार रात दोनों ने दम तोड़ा और बुधवार को इनकी रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

जिले में पॉजिटिव केस बढ़कर 232 हो गए हैं, जिसमें दस लोग जान गंवा चुके हैं। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि कोरोना से जान गंवाने वालों में चौपला क्षेत्र का एक 18 वर्षीय युवक है।
विज्ञापन

जिसे 22 जून को गंभीर हालत में सैफई विवि में भर्ती कराया गया था। 23 जून को उसने दम तोड़ दिया। मौत के दूसरे दिन कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बसरेहर सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि युवक की मौत के बाद उनके गांव को सैनिटाइज कराया गया है।
88 घरों के 479 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। युवक के संपर्क में रहने वाले 17 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
दूसरी मौत ग्राम सती का नगला ताखा निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की हुई है। सीडीओ ने बताया वृद्ध को 22 जून को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था जिसकी मंगलवार को मौत हो गई। मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि इसी प्रकार दिल्ली जीआरपी में कार्यरत 35 वर्षीय पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह बकेवर के ग्राम खितौरा का रहने वाला है। 23 जून को सैफई में जांच कराई थी।
इसके अलावा संक्रमितों में मड़ैया शिव नारायण की 68 वर्षीय वृद्धा, 20 वर्षीय युवती तथा 12 वर्षीय किशोर शामिल है।
पोस्ती खाना में 59 वर्षीय वृद्ध, 26 वर्षीय युवक, धौकरन टोला का 35 वर्षीय युवक, करमगंज की 68 वर्षीय वृद्धा तथा ग्राम अमरसीपुर का 32 वर्षीय युवक और महेवा के टिलीटिला गांव में युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
संक्रमित जीआरपी सिपाही भाई की मंगनी में शामिल होने दिल्ली से आया था
संक्रमित निकाला दिल्ली जीआरपी में तैनात 35 वर्षीय युवक अपने छोटे भाई की मंगनी में शामिल होने गांव आया था।
मांगनी बुधवार को ही होनी थी। दो दिन पूर्व उसने सैफई में सैंपल दिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ब्लॉक के दूसरे गांव टिलीटिला का ग्रामीण सैफई में किडनी का इलाज करा रहा था। इसी दौरान उसका सैंपल लिया गया था।

अधिकारियों ने दोनों गांवों के संक्रमितों की गलियां सील कर दी गईं हैं। एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह, तहसीलदार भरथना गजराज सिंह ने लोगों से गांव में ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed