फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two killed, 11 injured when bus rammed into container packed with tourists from Karnataka

मंडल में फर्रुखाबाद पहले और इटावा तीसरे नंबर पर

Wed, 04 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two killed, 11 injured when bus rammed into container packed with tourists from Karnataka
इटावा। स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में नए बच्चों का प्रवेश कराने में बीहड़ क्षेत्र के बहुतायत वाला चकरनगर ब्लाक जिले में पहले स्थान पर रहा और बसरेहर फिसड्डी साबित हुआ है। जिले को मंडल में तीसरा स्थान मिला है। फर्रुखाबाद पहले और औरैया दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक कुल 25947 छात्र छात्राओं के नवीन पंजीकरण कराने का लक्ष्य तय किया गया है। 30 अप्रैल तक हुए प्रवेश के आंकड़ों की मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग चल रही है। अंतिम आंकड़े दस दिन बाद मिलेंगे। ताजा स्थिति के अनुसार बढ़पुरा में 2137, चकरनगर में 1195, नगर क्षेत्र में 813,जसवंतनगर में 2381, भरथना में 1975, सैफई में 1210, बसरेहर में 1329, महेवा मे 2886 और ताखा में 1832 कुल मिलाकर 15758 नामांकन हो चुके हैं। चकरनगर ब्लाक में सर्वाधिक 68 फीसदी और बसरेहर में 43 फीसदी नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन

बीएसए उमानाथ ने बताया कि नामांकन लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस संख्या में अभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की संख्या सम्मलित नहीं है। उनकी संख्या भी एक दो दिन में आने वाली है। इसके बाद हमारा प्रयास होगा कि लक्ष्य हासिल कर जिले को मंडल में पहला स्थान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed