फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two injured as bikes skid in rain

Etawah News: बरसात में बाइकें फिसलने से दो घायल

Sat, 24 Jan 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two injured as bikes skid in rain
जसवंतनगर। क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इसमें दो लोग बरसात में बाइक फिसलने से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना छिमारा रोड पर हुई। यहां ग्राम नगला अतिराम करहल, मैनपुरी निवासी गोरेलाल (55) व ग्राम निलोई निवासी श्याम सिंह (60) अलग अलग स्थान पर बरसात होने के कारण बाइक फिसलने से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। दूसरी घटना आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गांव मलाजनी के पास हुई।
विज्ञापन

यहां कुंजपुर गांव की वृद्धा शकुंतला (60) सड़क पार कर रही थीं तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर टूट गया। उन्हें सैफई रेफर किया गया। तीसरी घटना कचौरा रोड पर हुई। यहां बाइक के सामने अचानक अन्ना गोवंश आ जाने से कैस्त गांव निवासी शिवा (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed