फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two hundred families troubled by waterlogging on the main road

Etawah News: मुख्य सड़क पर जलभराव से परेशान दो सौ परिवार

Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two hundred families troubled by waterlogging on the main road
जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम नगला खुमान के नजदीक स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। गंदगी और जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में दो सौ से अधिक परिवार रहते हैं। मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी का प्रबंध न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भरा है। इससे स्कूली बच्चों सहित बुजुर्गों को गंदे पानी में घुसकर निकलना पड़ता है। गंदगी के कारण बीमारियों के पनपने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले संजू लाल, पप्पू , रेखा, अनीता, सरोज, रवि कुमार, शिवराम, प्रदीप कुमार, रीहान, अनिल, प्रिया देवी, रेशमा देवी, सलमा, मीना देवी, रियासुददीन, रीता, समीर अहमद का कहना है कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को कई बार इसके लिए प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ईओ विनयमणि त्रिपाठी ने बताया कि समस्या गंभीर है। जल्द ही पानी की निकासी तथा सफाई व्यवस्था करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed