फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two houses four million theft

दो घरों से चार लाख की चोरी

Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two houses four million theft
मोहल्ला रेलमंडी में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा स्थित मोहल्ला रेलमंडी में चोरों ने दो घरों से जेवर व नगदी समेत करीब चार लाख का माल चुरा ले गए। चोरी की दो वारदातों से इलाकाई लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घटनाओं का मुआयना किया।
विज्ञापन



चोरों ने मोहल्ला रेलमंडी में स्थित दलबीर सिंह यादव के सूने मकान को निशाना बनाया। मकान के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे, इसके बाद कमरों के ताले तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, जंजीर, बृजवाला, टाप्स आदि सहित एक कैमरा, एटीएम तथा 32000 रुपये नगद व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन



गृहस्वामी दलबीर सिंह यादव सिरसागंज के निकट अपने पैतृक गांव में होली मनाने गए हुए थे। उनके अनुसार चोर करीब तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं।
उधर, रेलमंडी में ही चोरों ने सुनील कुमार बघेल की छत पर स्थित एक कमरे का ताला तोड़कर घर में घुसे।


वहां से चोरो ने सोने की बृजवाला व मंगलसूत्र, चांदी के सिक्के, तोड़िया, 1900 रुपये नगद चोरी कर ले गए। गृहस्वामी सुनील का परिवार नीचे सोता रहा।  उन्हें कुछ भी पता नहीं चला सुबह छत का कमरा खुला पड़ा होने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। सुनील कुमार के अनुसार चोर लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed