{"_id":"617ed9bb60852a4f995443d0","slug":"two-die-of-viral-fever-etawah-news-knp6616010144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल बुखार से दो की मौत
विज्ञापन
इटावा/लवेदी/बकेवर। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गांव हो या शहर मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू के कहर से सभी कराह रहे हैं। वहीं रविवार को बुखार से वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई।
जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित 73 मरीज इमरजेंसी में दिखाने गए। जिनमें से 13 मरीजों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल सैफई मेडिकल कालेज भेजे गए।
जसवंतनगर क्षेत्र के धरबार गांव के 70 वर्षीय वृद्ध शिव शंकर सिंह कुशवाहा उर्फ मुन्ना सिंह को पिछले 10 दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया और थोड़ा आराम भी हुआ।
शनिवार को शाम दोबारा तेज बुखार आने के कारण सुबह उन्हें परिजन इटावा लेकर पहुंचे। जहां स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रविवार सुबह 10 बजे करीब इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी मीना देवी भी पिछले कुछ समय से बुखार से पीड़ित हैं। उनका बेटा राजकुमार व दो बेटियां लक्ष्मी और निशा भी पिछले दो सप्ताह से वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
उधर, बुखार के बढ़ते प्रकोप के चलते लखना, लवेदी सहित ग्रामीणांचल क्षेत्र में घर घर चारपाइयां बिछी हुई हैं। कई तो झोलाछाप से उपचार करा रहे हैं। कोई इटावा, कानपुर, आगरा जाकर इलाज करा रहा है। इसके बावजूद रोज मौतें हो रही हैं।
बकेवर रोड स्थित आदर्श नगर मुहाल निवासी रविंद्र पाल की पुत्री साक्षी पाल (18) जो कि सोबरन सिंह डिग्री कालेज चंद्रपुरा शाला में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी भी बुखार से चलते शनिवार की रात कानपुर अस्पताल में मौत हो गई।
इससे पहले लवेदी क्षेत्र के ग्राम उग्गरपुरा व बरौली सहित लखना पुराना पुल पार भी एक एक लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
छात्रा की मौत के चलते समाजसेवी विवेक यादव सन्नी, ओमकार पाल, नरेंद्र सिंह, विनय यादव एडवोकेट, धर्मेंद्र यादव संजू पूर्व अध्यक्ष किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर ने नगर पंचायत बकेवर से एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है।