फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two arrested including the leader of the vehicle thief gang

Etawah News: वाहन चोर गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including the leader of the vehicle thief gang
फोटो नं 16 पुलिस की गिरफ्त में।वाहन चोर गिरोह के सदस्य। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। भरथना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बंबा के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा साथी भाग गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप व बाइक मिस्त्री के पास से बरामद करके उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मोढ़ी गांव निवासी आदित्य कुमार की बाइक उनके घर के बाहर 17 जून को चोर ले गए थे। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भरथना भूपेंद्र राठी बुधवार रात फोर्स के साथ बंबा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो संदिग्ध ले बाइक से जाते नजर आ रहे थे। उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी नगला राजा थाना भरथना बताया। उसने बताया कि उसने बाइक को गाजियाबाद से चोरी किया था। उसने यह भी बताया मोढ़ी से चोरी की गई बाइक को उसने अजय मिस्त्री निवासी विरौंधी को बेच दी थी।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुंदनपुर रनिया कानुपर देहात से चोरी की गई बोलेरो, पिकप को राजागंज से बरामद कर लिया। उसने अपने भागे साथी का नाम अतुल यादव निवासी नगला नगरू थाना बताया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एसएसपी ने बताया कि मनोज गैंग का सरगना है। उस पर विभिन्न धाराओं में 12 मामले दर्ज हैं। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed