फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two Arrested, Including Soldier, for Firing Shots in Celebration at Wedding

Etawah News: शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले फौजी समेत दो गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested, Including Soldier, for Firing Shots in Celebration at Wedding
फोटो 10: चौबिया पुलिस की गिरफ्त में फौजी रमन कुमार व अंशुल। स्रोत विभाग
विज्ञापन

-थाना चौबिया के ग्राम मूंज सात मई को शादी समारोह में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर युवक को घायल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो आरोपियों में एक फौजी है जिसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल और उसका मूल शस्त्र लाइसेंस बरामद किया है।
चौबिया थाना पुलिस शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मूंज में हुई हर्ष फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपी रैपुरा भट्टा तिराहा के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम रमन कुमार निवासी ग्राम मूंज थाना चौबिया व अंशुल निवासी कंचन पार्क थाना लोनी देहात जनपद गाजियाबाद बताए।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उनके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल और उसका लाइसेंस बरामद किया है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि सात मई को थाना चौबिया के मूंज में आयोजित एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान चली गोली गौरव कुमार के दाहिने हाथ में लग गई थी, जिससे वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए दो आरोपियों में रमन कुमार फौज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27/30 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह, एसआई पीर मुहम्मद, सिपाही रामऔतार और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed