फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   TV blast triggers a fire in the hut household ash

इटावाः टीवी के धमाके से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी हुई राख

Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
TV blast triggers a fire in the hut household ash
झोपड़े में लगी आग से उठता धुआं - फोटो : ETAWHA
इकदिल। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव राम नगर मौजा बुआपुर में घर के बाहरी हिस्से में झोपड़ी में शनिवार सुबह टीवी में धमाके के साथ आग लग गई। गनीमत रही की परिवार के तीन लोग बाहर थे। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। आग की चपेट में आने पंखा, कूलर व कपड़े जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

थाना इकदिल के ग्राम राम नगर के मौजा बुआपुर निवासी 65 वर्षीय गोरे सिंह नायक पुत्र मुंशी सिंह के घर के बाहर रखे झोपड़ी में रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी व मां भी रहती हैं। गोरे सिंह कटे हुए बालों को खरीदने का व्यवसाय करते हैं। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे झोपड़ी में रखे टेलीविजन में तेज धमाका हुआ जिससे लगी आग में पूरा झोपड़ा धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन

धुआं देखकर दौड़े ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों से पानी ला-लाकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया नहीं तो आगजनी की बड़ी घटना हो सकती थी। इस आग में गोरे सिंह के दो पंखे, एक कूलर, टीवी व कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी होने पर प्रधान व लेखपाल मौके पर पहुंचे और शासन से यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed