फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trying to burn the middle-aged by pouring petrol, recruitment

अधेड़ को पेट्रोल डाल जलाने की कोशिश, भर्ती

Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Trying to burn the middle-aged by pouring petrol, recruitment
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के कस्बे में रविवार की शाम को खेतों पर शौच के लिए गए एक अधेड़ के ऊपर कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।
विज्ञापन

आग लगने से वह मामूली रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। आग लगाने वालों के बारे में पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग से झुलसे अधेड़ से पूछताछ की। पुलिस आग लगाने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे रहने वाले स्वर्गीय रमेश सविता का बेटा श्याम सुंदर सविता पुत्र (47) मेहनत मजदूरी कर अपना पेट भरते हैं। रविवार की रात को करीब साढे़ नौ बजे वह अपने घर के पास खेत पर शौचक्रिया के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में जाकर वह शौच करने लगे, तभी कुछ लोगों ने आकर उसके पीछे से पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। आग उसके कपड़ों में लग गई, जिससे वह चीखने चिल्लाने लगा।
श्याम सुंदर के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कपड़ों में लगी आग को बुझाया। आग लगने से उसकी पीठ और गर्दन का कुछ हिस्सा झुलस गया।
बाद में लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। सूचना मिलने पर एसओ विजेंद्र सिंह व कस्बा प्रभारी इद्दू हसन मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायल अधेड़ से पूछताछ की।
उसके ऊपर किसने और क्यों पेट्रोल डालकर आग लगाई, इसके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। एसओ बसरेहर ने बताया कि श्याम सुंदर की न तो किसी से दुश्मनी है और न ही विवाद।

उसकी शादी नहीं हुई है, वह मेहनत मजदूरी कर अपना पेट भरता है। एसओ ने कहा कि उसके ऊपर क्यों और किसने पेट्रोल डालकर आग लगाई, जानकारी मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed