{"_id":"599c74264f1c1b81028b463f","slug":"truck-ruined-the-teen-ager-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने किशोरी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने किशोरी को रौंदा
इटावा
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
टूटी पड़ी छात्रा की साइकिल।
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लुहन्ना चौराहे के पास ट्रक ने साइकिल से जा रही किशोरी को राैंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
अड्डा लुहन्ना गांव निवासी कल्यान सिंह की 14 वर्षीय पुत्री ममता देवी मंगलवार देर शाम साइकिल से सब्जी लेने लुहन्ना चौराहा पर आई थी। सब्जी लेकर जब वह वापस घर जा रही थी तभी ट्रक ने उसे कुचल दिया। वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा जल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।