फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   truck overtake bus, girl died

ट्रक ने बस में कट मारा, बालिका की मौत

Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
truck overtake bus, girl died
दुर्घटनाग्रस्त बस एवं मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद रोड पर गांव लुहिया के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने बस में कट मार दिया। जिससे बस की खिड़की के पास बैठी एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

कस्बा बेबर जिला मैनपुरी निवासी अनूप कुमार परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। रविवार को वह रोडवेज बस से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही बस बसरेहर थाना क्षेत्र के लुहिया के पास पहुंची तभी सामने से आ रहा ट्रक बस में कट मारता हुआ निकल गया। जिससे खिड़की के पास बैठी कृष्णा (6) पुत्री अनूप कुमार घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मिनी पीजीआई भिजवाया। जहां कृष्णा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला हरजू के पास हुई जहां बाइक से जा रहे पिंटू पुत्र गोविंद सिंह व उसके पिता गोविंद पुत्र सोमपाल निवासी सिरनी थाना किशनी जिला मैनपुरी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। दूसरी घटना बसरेहर  थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकर पुर के पास हुई जहां बाइक से जा रहे अवधेश कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी नगला कछियान और उनकी मां को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed