फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collides with tractor, two killed

ट्रक ने ट्रैक्टर मे मारी टक्कर दो की मौत

Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor, two killed
इटावा। आईटीआई चौराहे के पास बुधवार को नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई और ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

आईटीआई चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर अहमदाबाद से कोलकाता जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार सुबह पांच बजे आगे चल रहे आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली के दो टुकड़े हो गए और ट्राली दूसरी तरफ जाकर पलट गई। ट्रक हाइवे किनारे लगे रेलिंग से जा टकराया। दुर्घटना में थाना चौबिया के रमपरामूंज गांव निवासी ट्रैक्टर चालक 40 वर्षीय सुनील कुमार और राजस्थान के भीलवाडा निवासी ट्रक चालक 32 वर्षीय मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक का क्लीनर भीलवाड़ा निवासी 37 वर्षीय भारचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घायल भारचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed