फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collides with divider, driver dies

डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक की मौत

Tue, 10 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with divider, driver dies
इकदिल (इटावा)। थाना क्षेत्र आगरा कानपुर हाईवे पर एचपी गैस प्लांट के सामने रविवार रात एक बजे चालक को झपकी आने से आलू लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक बाल-बाल बच गय।
विज्ञापन

जनपद हाथरस के ग्राम दतोरा थाना हाथरस निवासी ट्रक चालक 22 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र प्रताप अपने परिचालक जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफा रोड निवासी योगेश सिंह पुत्र शियाराम के साथ ट्रक में आलू लादकर कानपुर गल्ला मंडी जा रहा था। इस दौरान रविवार की रात एक बजे इकदिल थाना क्षेत्र के आगरा कानपुर हाईवे पर एचपी गैस प्लांट के पास चालक को झपकी आ गई और ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए उल्टी दिशा में जाकर दीवार से जा टकराया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक दो हिस्सों में बट गया और ट्रक में लदा आलू की बोरियां सड़क पर फैल गई। दुर्घटना में चालक धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक मालिक को घटना की सूचना दी। चालक की मौत की खबर जब गांव दतोरा हाथरस पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। म्रतक के बड़े भाई ने बताया कि उनके तीन भाइयो में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed