फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collides with bike in Etawah, couple killed, aunt injured

इटावा में ट्रक ने बाइक मे मारी टक्कर, दंपती की मौत, चाची घायल

Tue, 26 Jul 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike in Etawah, couple killed, aunt injured
जसवंतनगर (इटावा)। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई और उनकी चाची घायल हो गईं। बाइक पर एक बच्ची भी थी, वह बाल-बाल बची। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने शव और क्षतिग्रस्त बाइक हटवाकर जाम खुलवाया। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के बीबामऊ गांव निवासी सुनील कुमार शाक्य (22) पुत्र सुखलाल शाक्य बाइक से रिश्तेदारी में इटावा जा रहे थे। बाइक पर पत्नी पूजा शाक्य (20), चाची शिवकुमारी (30) और दो वर्षीय बच्ची नित्या भी थी। आगरा-कानपुर हाईवे पर नगला नवल गांव के पास शाम करीब सात बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे सुनील और पूजा ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शिवकुमारी घायल हो गईं और बच्ची को चोटें नहीं आईं। भतीजे और बहू के शव देखकर शिवकुमारी रोने लगीं। राहगीरों ने उठाकर उनहें चुप कराया। सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस पहुंच गई। हादसे के कारण कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने शव हटवाकर करीब आधे घंटे में यातायात सुचारु कराया। शिवकुमारी को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सुनील ने हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। शवों को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। भाई अनुज ने बताया कि सुनील की दो साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed