{"_id":"616c690c6808aa53444bae1a","slug":"truck-burnt-due-to-fire-caused-by-short-circuit-etawah-news-knp658770381","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ट्रक जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ट्रक जला
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे दो की सर्विस रोड किनारे खड़े 14 टायर वाले ट्रक में रविवार की सुबह आग लग गई। ट्रक को जलता देख सर्विस रोड, आसपास दुकानदारों व वहां पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
बताया कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी। इटावा शहर के शाहगंज निवासी ट्रक चालक मोहम्मद इमरान ने बताया कि शनिवार की रात को वह क्लीनर कल्लू के साथ बिहार के सासाराम गांव से खाली ट्रक लेकर इटावा आ रहा था।
तभी रविवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे इकदिल के तिलहर नहर, सर्विस रोड पर स्थित एक होटल पर चाय पीने के लिए क्लीनर ने ट्रक रोक दिया। ट्रक रुकते ही केबिन से आग की लपटें निकलने लगी।
विज्ञापन
होटल व आसपास मौजूद लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। पीड़ित में थाने में तहरीर दी।