फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tributes paid to Dr. Ambedkar on Nirvana Day

Etawah News: निर्वाण दिवस पर डॉ. आंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Thu, 07 Dec 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Dr. Ambedkar on Nirvana Day
इटावा। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें जिले भर में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक कौशल किशोर, उप जिलाधिकारी न्यायिक मलखान सिंह समेत कलक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा की संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह एवं जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने शादीलाल धर्मशाला स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे पीसीसी सदस्य कमल सिंह कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही विचार गोष्ठी में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम ने विचार व्यक्त किया।

बुद्ध बिहार समिति और दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से अंबेडकर बुद्ध बिहार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डीआर दोहरे, बुद्ध बिहार समिति के अध्यक्ष मास्टर अमर पाल सिंह, संदीप कुमार भारतीय आदि ने विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलि सभा में सतीश निगम, रामनरेश आजाद, ज्ञान सिंह बौद्ध, इंद्र कुमार दोहरे, बृजमोहन, अखिलेश कुमार, भंते बुद्ध रत्न, एससी बॉस, केबी दोहरे आदि लोग उपस्थित रहे।

बुद्धेश्वर सोसायटी इंडिया के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद, महासचिव वरुण कुमार, राजेश आर्य, महिला विंग अध्यक्ष उर्मिला देवी, सुनील दत्त, धनी राम, कविता, नीलम, सतीश जय नारायण आदि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बाबा साहेब को किया याद
आरएम कार्यालय पर एआरएम वित्त एमसी शर्मा ने, बस अड्डे पर एआरएम डीएम सक्सेना, स्टेशन प्रभारी श्याम दुबे ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नेताजी सभागार में अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में डीआर गौतम, डाॅ. एमपी सिंह ने विचार व्यक्त किए। डॉ. देवेंद्र सिंह, डाॅ. तरुण कुमार माहेश्वरी, ईएमए मसूरी, राजीव सिंह, मनीष सहाय,डाॅ. जेपी यादव आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन सतीश निगम ने किया।


सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. प्रभात कुमार सिंह ने बाबा साहब ने सभी से बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, संकायाध्यक्ष डाॅ. आदेश कुमार, कुलसचिव डाॅ. चन्द्रवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसपी सिंह उपस्थित रहे।

बकेवर कस्बे के अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। गोष्ठी भी हुई। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन विनोद दोहरे, नगर पंचायत के सभासद अनिल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।


भरथना। खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। एसडीओ पंचायत बाबू सिंह, एडीओ कृषि रक्षा इकाई राजेंद्र सिंह, एडीओ आईएसबी संतोष कुमार,एडीओ सांख्यकी रामवीर सिंह,एडीओ कृषि दिलीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed