{"_id":"bdfc62d4ae90eaa7d83e926087008056","slug":"tribute-paid-to-children-killed-in-pakistan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमले में मारे गए
विज्ञापन
बच्चों को बचपन प्ले स्कूल एवं एकादमिक हाईटस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने
श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर बच्चों की आत्मा की शांति के लिए
ईश्वर से प्रार्थना की।
स्कूल के प्रबंध निदेशक राहुल दीक्षित ने कहा कि आतंकवादियों ने छोटे-छोटे बच्चों को निशाना बनाकर कायरतापूर्ण कार्य किया है। यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। सबको मिलकर आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट होना चाहिए।
प्रार्थना सभा में स्कूल की काउंसलर रोली वर्मा, अर्सी खान, अनीता, वैशाली, मोनिका के अलावा स्कूल के लगभग सौ बच्चों ने भाग लिया।
इसके अलावा प्रियांशी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लधुपुरा, चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज, शांति देवी इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, व्राइटेंट पब्लिक स्कूल में भी बच्चों की आत्मा की शांति के लिए बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।