फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Transplanting of paddy with the help of canal and garden

नहर व रजवाहा के सहारे हो रही धान की रोपाई

Tue, 14 Jul 2020 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Transplanting of paddy with the help of canal and garden
फोटो संख्या 18 नहर के पानी के सहारे खेतों में धान की रोपाई करते किसान - फोटो : ETAWHA
पानी न बरसने पर किसान भविष्य की आस में नहर व रजबहे के सहारे खेतों में धान की रोपाई करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस क्षेत्र की धान की फसल खरीफ की मुख्य फसल होती है। किसानों का कहना है इस बार कम बरसात होने की आशंका लग रही है।
बरसात के चार महीने में से करीब डेढ़ महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ थोड़ी बरसात हुई है।
पानी न बरसने से धान के किसान चिंतित हैं। कस्बा बकेवर, लखना, महेवा, अहेरीपुर, निवाड़ीकला क्षेत्र में किसानों ने खेत में धान की पौध की रोपाई नहर व रजबहा, माइनरों के पानी के सहारे करना शुरू कर दिया है।
किसानों को आस है कि अभी नहीं तो कुछ दिन बाद पानी बरसेगा। तब तक धान की फसल की सिंचाई नहर, रजबहे के पानी से करते रहेंगे।
किसान रामबाबू ने बताया कि फसल तो करनी ही है बरसात के भरोसे कब तक बैठे रहेंगे। किसान सुबोध कुमार का कहना है कि अब ऐसा लग रहा है कि इस बार भी कम बरसात होगी।
विज्ञापन

धान की पौध की रोपाई के लिए पानी नहर में आ रहा है तो कोई समस्या नहीं आ रही। किसान अनिल अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी करीब 8 एकड़ में धान की फसल की रोपाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए रजबहे के पानी से रोपाई शुरू करा दी है। जब पानी बरसेगा तब देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed