फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Transformer to maintain ruckus

ट्रांसफार्मर न रखने पर हंगामा, आनेपुर की आक्रोशित महिलाओं ने सबस्टेशन में ताला डाला

Sun, 19 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 19 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Transformer to maintain ruckus

दस दिनों से बकेवर के गांव आनेपुर में फुंके ट्रांसफार्मर न बदलने पर गुस्साई महिलाओं ने सबस्टेशन पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहां ताला डालकर बिजली की सप्लाई बंद करवा दी। इसके बाद पुराने हाइवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मनाने का प्रयास किया भी किया। बाद में दो दिन के भीतर ट्रांसफार्मर रखने का आश्वासन मिलने पर वे शांत हुईं।  

बकेवर क्षेत्र के गांव आनेपुरा में पिछले दस दिनों से गांव में रखा ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदले जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर करीब 12 बजे आक्रोशित महिलाओं ने महेवा स्थित बिजली सबस्टेशन का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वहां ड्यूटी पर तैनात एसएसओ से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद कराकर सबस्टेशन में ताला डाल दिया। फिर महिलाएं बिजली घर के सामने पुराने हाइवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंकने से उनका जीना दुश्वार है। कई बार शिकायत के बाद भी उनकी सुनी नहीं जा रही। चेतावनी दी कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर ट्रांसफार्मर रखवाने का आश्वासन नहीं देते हैं पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बंद रहेगी।

यह जानकारी मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रपाल सरोज मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और लोगों की समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दो दिन में ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा।


इसके बाद महिलाएं शांत हुई और वापस अपने घर लौट गई। महिलाओं के हंगामे के करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी और पुराना हाइवे पर लगा जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed