फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Transformer blew up, power failure in 100 villages

Etawah News: ट्रांसफार्मर फुंका, 100 गांवों की बिजली गुल

Sat, 03 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 03 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Transformer blew up, power failure in 100 villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निवाड़ीकला। कस्बे में शुक्रवार की शाम ट्रांसफार्मर के फुंक जाने के लोग 18 घंटे तक करीब सौ घरों की बिजली बाधित रहने से लोग शुक्रवार की पूरी रात और शनिवार को पूरे दिन परेशान रहे। इस वजह से करीब आठ से दस हजार लोग बिजली न आने की वजह से पानी को लेकर भटके।
गांव में पांच ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें एक 250 केवीए का शेष अन्य 100, 63 और 25 केवीए के हैं। लुधयानी चौराहा के नजदीक रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक भार की वजह से शुक्रवार की शाम फुंक गया। बिजली विभाग 18 घंटे बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदलवा सका। इस वजह से ग्रामीण इस भीषण गर्मी में खासे परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें महिलाओं व बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने में देरी होने पर कस्बे के अन्य ट्रांसफार्मर भी फुंक जाएंगे।
दुकानदार मोहन गुप्ता ने बताया कि बिजली न आने से दुकान का फ्रीजर, तौल कांटा और काउंटर बंद पड़े हैं। उत्पाद खराब न होने से बचाने के लिए रात में जेनरेटर की व्यवस्था करनी पड़ेगी। आटा चक्की संचालक लालजी ने बताया कि अधिक समय से बिजली न आने के कारण चक्की पर आटा और दलिया की बोरी रखी हैं। जेई कन्हैया लाल ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे बिजली विभाग ने फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर रखवा दिया है। रात को आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed