फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Train passengers will act on abusive behavior

ट्रेन यात्रियों से अभद्र व्यवहार पर होगी कार्रवाई

Wed, 10 Jun 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 10 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Train passengers will act on abusive behavior

‘अगर किसी भी रेलवे कर्मचारी को यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पकड़ा गया या फिर किसी यात्री ने कर्मचारी की शिकायत की तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।’ यह बात स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अफसरों के निर्देश पर 26 मई से 9 जून तक यात्री उपभोक्ता पखवारा का आयोजन किया गया था। इसके तहत स्टेशन की साफ-सफाई के साथ ही यात्री सुविधाओं पर ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगे से भी यात्री सुविधाओं का स्टेशन पर पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए सभी को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रेलवे पखवारे के बाद अब रेलवे अफसरों ने स्थानीय अधिकारियों को यात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार की सीख दी है। इसमें शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इसी संबंध में श्री त्रिपाठी ने जानकारियां दीं। उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ केंद्र पर एक कर्मचारी के साथ एक हेल्पर को तैनात किया गया है। बावजूद इसके अगर पूछताछ विंडो निरीक्षण के दौरान खाली मिलती है तो संबंधितों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के साथ काउंसिलिंग करके उन्हें यात्रियों के साथ सही व्यवहार करने को कहा गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में अनाधिकृत रूप से खड़े होने वाले वाहनों से यात्रियों को होने पर असुविधा के सवाल पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस संबंध में आरपीएफ और जीआरपी को पत्र लिखा गया है।


स्टेशन परिसर में बने फौव्वारा के बदहाल होने पर उन्होंने कहा कि कई बार इंजीनियरिंग विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि इसकी मरम्मत के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

श्री त्रिपाठी ने यात्रियों से भी अनुरोध किया कि वह स्टेशन परिसर साफ सफाई बनाए रखने में सहयोग करें। कचरा फेंकने के लिए कूड़ेदान का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed