फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   train and track checking

ट्रेन के साथ रेलवे ट्रैक की भी चेकिंग

Sun, 03 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 03 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
train and track checking

पठानकोट में आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों ने अब 72 घंटे के अंदर ट्रेन उड़ाने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद डीजीपी जावीद अहमद ने रविवार सुबह दिल्ली से कानपुर के बीच सभी स्टेशनों व रेलवे ट्रैक पर कड़ी चौकसी के निर्देश के बाद रविवार को इटावा रेलवे स्टेशन पर चौकसी और बढ़ा दी गई।

विज्ञापन


जीआरपी व पीएसी के जवान रविवार को स्टेशन के चप्पे चप्पे पर तैनात रहे और आने-जाने वाली ट्रेनों में बारीकी से चेकिंग करते रहे। स्टेशन के दोनों आउटरों पर रेलवे ट्रैक पर भी पीएसी ने पेट्रोलिंग की। पंजाब के पठानकोट में एयरबेस स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों ने दिल्ली से कानपुर के बीच ट्रेन को ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश के बाद एसपी रेलवे आगरा जीएन खन्ना ने भी स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा। इटावा रेलवे स्टेशन पर भी चप्पे-चप्पे पर जीआरपी व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। सुबह से ही स्टेशन पर आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी यशपाल सिंह यादव के  नेतृत्व में पुलिस पीएसी बल ने स्टेशन पर पहुंची कोलकाता आनंद बिहार एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस सहित अन्य कई गाड़ियों को चेक किया। डाक डिब्बे में भी मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई।


रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों का सामान, कूड़ेदान की भी बारीकी से जांच की गई।
स्टेशन के पूर्वी व पश्चिमी आउटर पर भी सतर्कता बरतते हुए जीआरपी व पीएसी के जवानों ने पेट्रोलिंग क्री औ रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे लोगों की चेकिंग की। स्टेशन पर चौकसी में क्यूआरटी व महिला पुलिस कर्मी भी जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed