फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trailer hits bike, two friends die

Etawah News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

Sun, 08 Feb 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Trailer hits bike, two friends die
फोटो 20:::आदेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो 21:::ज्ञान सिंह की फाइल फोटो।
फोटो 22::::

- कानपुर-आगरा हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी के पास शुक्रवार रात हादसा, ट्रेलर चालक गिरफ्तार
- दोनों पड़ोसी और दोस्त थे, होटल से खाना खाकर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हरियाणा से हाइड्रा मशीन लेकर कानपुर जा रहे ट्रेलर ने आगे जा रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के अड्डा पाय मोहल्ला निवासी आदेश (31) और ज्ञान सिंह (35) पड़ोसी थे। दोनों अच्छे दोस्त भी थे। शुक्रवार रात दोनों दोस्त होटल खाने के लिए गए थे। घर लौटते समय सांईं कोल्ड स्टोर तुलसी अड्डा के सामने रात करीब 10 बजे ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक उछल कर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष अमित मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक लल्लू राय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार अस्पताल परिसर में मौजूद रहे। मृतक आदेश के भाई सुरेंद्र ने बताया कि भाई अपने दोस्त के साथ बाइक से कहीं से लौट रहा था। रात में हादसा हो गया लेकिन परिवार को इसकी जानकारी सुबह क्षेत्रीय सभासद के जरिए मिली।



पोस्टमार्टम गृह पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य भी पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed