{"_id":"69fb8f5ac40fa76dd70d7c0a","slug":"traffic-jam-due-to-the-arbitrariness-of-shopkeepers-etawah-news-c-216-1-etw1012-142341-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दुकानदारों की मनमानी से लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दुकानदारों की मनमानी से लगता जाम
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा के सबसे व्यस्त माने जाने वाले सदर बाजार में लगने वाला जाम अब आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। अतिक्रमण के चलते सुबह 10 से शाम चार बजे तक मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। हालात इतने खराब हैं कि यहां लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
दुकानदार दुकानों का सामान सड़क तक फैला देते हैं जिससे सड़क संकरी हो जाती है। वहीं ई-रिक्शा चालक कहीं भी वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने लगते हैं। इससे भी यातायात पूरी तरह बाधित रहता है। हाल ही में छिमारा सड़क पर एक एंबुलेंस लंबे समय तक जाम में फंसी रही। लोगों का कहना है कि यदि समय पर मरीज को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए जाते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। कस्बा के अशोक, विनीत, पंकज, आशुतोष, विनय, सतेंद्र, हरिगोविंद, श्याम सिंह आदि का आरोप है कि नगर पालिका, पुलिस और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते यह समस्या बनी है।
विज्ञापन
वहीं इस समस्या पर ईओ श्याम बच्चन सरोज का कहना है जल्द ही व्यापारियों की पुलिस के साथ बैठक कराकर समाधान निकालेंगे।