फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   traers will change history of mainpuri says nitin

Etawah News: मैनपुरी का इतिहास बदलें व्यापारी

Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
traers will change history of mainpuri says nitin
जसवंतनगर (इटावा)। भाजपा सरकार बनाने में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी प्रकार व्यापारी मैनपुरी का भी इतिहास बदल दें। रविवार को कस्बे में हुए उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के कार्यक्रम में आए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नितिन ने सपाइयों पर निशाना साधा। कहा कि सपा शासन में अपराधियों को बढ़ावा दिया गया था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। गुंडे माफिया का राज था। अब भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज लौटा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। इस मौके पर विधायक राजेंद्र पटेल, अजय प्रताप धाकरे, ब्रजेश शुक्ला, डॉ. महेश चंद कुशवाहा, शिवम गुप्ता, शीलू तोमर, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, अमित मिश्र, आदेश चौधरी, बकार अहमद, श्रेयष मिश्रा, सतेंद्र तोमर, विमल राजपूत, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed